-कटरा के नाबालिक छात्रा के साथ पीयर में रेप
-पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
-पुलिस कार्यवाई शुरू
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के कटरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की ने पियर थाना क्षेत्र के युवक पर शादी करने का प्रलोभन देकर रेप करने से संबंधित प्राथमिकी पियर थाना में दर्ज कराई है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन का ससुराल पियर थाना क्षेत्र के बखरदौरा में है। वह बहन के यहां आते-जाते रही। इसी दौरान अमन कुमार उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता रहा। अब वह जब गर्भवती हो गई है तो अमन शादी करने से इनकार कर रहा है और उसे कई तरह की धमकी दे रहा है।

पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पीड़िता नाबालिक छात्रा है और कटरा की है,जबकि आरोपी पियर थाना क्षेत्र के बखरदौरा गांव का निवासी अमन कुमार है। पीड़िता द्वारा घटनाक्रम को लेकर आवेदन दी गई है।आवेदन के आधार पर घटनाक्रम की प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में लगी है।
















