Advertisement

लेखक राजेश को मिला ” हिंदी काव्य रत्न ” सम्मान

-लेखक राजेश कुमार को मिला ” हिंदी काव्य रत्न ” सम्मान

दीपक।बन्दरा/मुजफ्फरपुर।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी कवि तथा लेखक राजेश कुमार को नेपाल में ” हिंदी काव्य रत्न ” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। राजेश बंदरा प्रखंड के तेपरी ग्राम पंचायत के निवासी है। वे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में सहायक के पद पर कार्यरत हैं।


उन्होंने बताया कि नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित ” अंतरराष्ट्रीय हिंदी कविता प्रतियोगिता ” आयोजित की गई थी। जिसमें देश विदेश से 250 हिंदी काव्य लेखकों ने अपनी हिंदी कविता के माध्यम से सहभागिता जनाई थी । हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार तथा देवनागरी लिपि के सरंक्षण के उद्देश्य से आयोजित कविता प्रतियोगिता में 104 महिला तथा 146 पुरुष लेखकों की सहभागिता थी। सहभागी सभी को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है तथा 50 उत्कृष्ट लेखकों को हिंदी काव्य रत्न की उपाधि प्रदान की गई है।