चंपारण की खबर::
-पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
जिले के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र स्थित पिपरा सेंटर चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अंचल प्रशासन व पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। गोबिंदगंज थाना पुलिस ने उसे पीपरा सेंटर चौक से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार राजू कुमार चौरसिया को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है। बता दें कि अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला करने के मामले में 11 नामजद और 25 अज्ञात पर सीआई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। साथ ही प्राथमिकी गोबिंदगंज दरोगा रामप्रवेश सिंह ने किया था।
















