कांटी।सम्वाददाता।
————-
-लड़की के शव बरामदगी की मामले में डीएसपी बेस्ट, डॉग स्क्वाड की टीम व डीआईयू प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
कांटी थाना अंतर्गत पानापुर करियात ओपी क्षेत्र के एक गांव से लड़की के शव मिलने के मामले में पुलिस ने कई बिंदु पर तफ्तीश करना शुरू कर दिया है।

डीएसपी बेस्ट अभिषेक आनंद , डीआईयू प्रभारी लाल किशोर गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सह ओपी अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया व लड़की के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से कई तरहों की जानकारी लिया।
















