-सकरा का कारोबारी पीयर में देशी शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाने की पुलिस ने 70 लीटर देशी शराब एवं बाइक के साथ सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के अनिल सहनी को गिरफ्तार किया है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बुधवार को बताया कि उसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं रतवारा निवासी मनोज चौधरी को भी 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

















