Advertisement

डंपर की ठोकर से टेम्पू पर सवार यात्री गम्भीर रूप से घायल

चंपारण की खबर::

-डंपर की ठोकर से टेम्पू पर सवार यात्री गम्भीर रूप से घायल

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

जिले के थाना क्षेत्र स्थित एनएच 27 दीपउ मोड़ के समीप डंपर से ठोकर लगने से दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति घायल गए हो गया।घायल व्यक्ति का कोटवा के एक निजी नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है । घायल व्यक्ति केसरिया थाना क्षेत्र के सागर चुरामन निवासी 45 वर्षीय सुदीश भारती बताया जाता है। घायल श्री भारती ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए टेम्पू से कोटवा जा रहे थे ।

टेम्पू जैसे ही एनएच -27 दीपउ मोड़ के पास पहुंचा की खजुरिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे डम्फर ने टेम्पू में ठोकर मार दी। जिसे टेम्पू दूसरे दिशा की तरफ मुड़ गया ।ठोकर लगने के बाद मैं वही सड़क पर गिर गया जिसमें मेरा हाथ और पैर कट गया तथा छाती में गंभीर चोटें आई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को समुचित इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा इलाज चल रहा है। वही गाड़ी को जब्त कर आगे की कर्रवाई की जा रही है।