Advertisement

मुजफ्फरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर सिकंदरपुर में फलदार और छायादार पौधे लगाये

दीपक । मुजफ्फरपुर।

निर्वाचन शाखा मुजफ्फरपुर के सौजन्य से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर स्थित वेयर हाउस कैम्पस में कई फलदार और छायादार पौधे लगाये गये। मौका था इवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस के मासिक निरीक्षण का । प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी के द्वारा नियमित रूप से वेयर हाउस का इंस्पेक्शन होता रहा है। आज 5 जून को पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण दिवस पर निरीक्षण के साथ-साथ उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया। हरित आवरण के दायरा को बढ़ाने का प्रयास वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार, नगर आयुक्त श्री नवीन कुमार, डीआरडीए के अधिकारीगण साथ ही निर्वाचन परिवार के सदस्य द्वारा भी कई अलग-अलग महत्वपूर्ण पौधे यथा शिशम, मौहगवणी, अमलताश तथा अन्य पर्यावरण मित्र पौधों का रोपण किया गया।

जिला पदाधिकारी ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण और संरक्षण का संदेश देकर लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दिया। इस अवसर पर उप निवार्चन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार, डीपीओ मनरेगा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।