-हथियार के बल पर घर में लूटपाट तथा शादी से पहले बेटी को उठाने की धमकी की शिकायत
बंदरा दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के सिमरा श्रीकांत निवासी रीता देवी ने पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत प्रक्षेत्र को आवेदन देकर हथियार के बल पर मारपीट करने तथा घर में रखे नगदी और गहने आदि लूटने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में घटना 22 दिसंबर के 2 बजे रात्रि की बताई गई है।

जिसमें कहा गया है कि अचानक हथियार से लैस होकर नशे में धुत सोनू कुमार एवं धर्मेंद्र राय अचानक उसके घर में पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इस बीच हथियार के बल पर बेटी के विवाह के लिए रखी गई नकदी,गहना आदि लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर गमछा से उसका मुंह बांधकर पेटी में रखे हुए करीब एक लाख रुपया नकदी, सोने-चांदी के आभूषण आदि लूट लिए।उसकी बेटी की शादी फरवरी में होनी है। इस दौरान दोनों नामजद बेटी की शादी नहीं करने तथा शादी से पहले उसे उठाकर ले जाने की धमकी भी देते गए। आवेदन में इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
















