*मजदूर उपभोक्ताओं को डीलर करते हैं परेशान
बेतिया।अवधेश कुमार शर्मा।
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बैरिया प्रखण्ड के जनप्रणाली दुकानदार की मनमानी से लोगों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। बैरिया के वार्ड नंबर 12 के उपभोक्ताओं का कहना है कि जविप्र दुकानदार अमर सिंह की घटतौली की समस्या से आम उपभोक्ता परेशान है। किसी भी राशनकार्ड धारक को पूरा राशन नही, चेहरा देख कर राशन दिया जाता है।

प्रत्येक उपभोक्ता से लगभग तीन से चार किलो बोल कर कम दिया जाता है, जब उपभोक्ता राशन की वजन के बारे में पूछते है तो यह बोल कर शांत कराया जाता है कि आगे से कम राशन मिलता है। इसलिए हम आप सबों से दो चार किलो काट लेते है। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया हैं कि दुकान का लाइसेंस अमर सिंह का है लेकिन अमर सिंह कभी भी राशन की तौल नही करते। जिस कारण समस्या बढ़ जाती है।





बायोमेट्रिक मशीन से इंट्री कर राशन वितरण करने का प्रवधान है, लेकिन आए दिन लिंक फेल है कि दुहाई दे कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता हैं। कुछ उपभोक्ता ने नाम नही प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि कुछ राशन कार्डधारियों का खूब ख्याल रखा जाता है। उनके आने पर तुरन्त राशन दे दिया जाता है, जब उपभोक्ता विरोध करते है तो बताया जाता है कि उन्होंने राशनकार्ड एक दिन पूर्व से जमा कर दिया, इसलिए यह सुविधा दी जा रही है। उपभोक्ता बताते हैं कि कई बार जाने के बाद मिलता है राशन।




राशनकार्डधारी लगभग सभी मजदूर तबका के है। जिन्हें राशन लेने के लिए अपना दिन का दिहाड़ी छोड़ कर जाना होता है लेकिन एक बार मे राशन ले पाना टेढ़ी खीर हैं। डीलर बताते है राशन लेना है तो दिहाड़ी तो छोड़ना पड़ेगा। इस सम्बंधित हमारी शिकायत जिसे जहाँ करनी है करें, हमे कोई फर्क नही पड़ता। इसी लिए उपर तक पदाधिकारियों को रुपये दिया जाता है। कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन राशन की दूकान पर हो रही है।




महिलाएं कहती हैं कि राशन लेने गए है, कोरोना ले कर आएंगे। बायोमेट्रिक मशीन के पास कोई सेनेटाइजर नजर नही आ रहा है। जबकि प्रत्येक उपभोक्ता का उँगली का पहचान मशीन के द्वारा किया जाता हैं। इस सम्बंध में पूछने पर मौजूद दुकान चालक ने बताया कि हमारे यँहा किसी को कोरोना नही होगा। इसलिए बेकार का सेनेटाइजर रखने की क्या जरूरत पड़ी है।











