Advertisement

62 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

62 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

-पटना के एसएसपी बने अवकाश कुमार

ब्यूरो।पटना।

पटना गृह विभाग की तरफ से 62 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिनमें कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं। जिनमें प्रमुख रूप से आईपीएस अवकाश कुमार को पटना एसएसपी बनाया गया है। वहीं कुंदन कृष्णन को एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग के पद पर स्थापित किया गया है। अमित राज को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है। शालिनी को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधी व्यवस्था बिहार पटना अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है।

राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र से हटकर के पुलिस महानिरीक्षक में तकनीकी सेवाएं एवं संचार के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराधिकारी क्रीम के पद पर स्थापित किया गया है राजेश कुमार को पुलिस महान निरीक्षक मिथिला क्षेत्र से पदस्थापित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिहार मानवाधिकार आयोग पटना के पद पर स्थापित किया गया है। मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार का हुआ तबादला कर दिया गया है।यहां नए एसएसपी सुशील कुमार बनाए गए हैं।वहीं ललित मोहन शर्मा वैशाली के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं।