-4 हजार असमाजिक तत्वों की हुई पहचान: एसपी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
होली, हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। होली का महत्व हमारे जीवन में खुशियों और मीठास को जोड़कर एक खास स्थान रखता है। यह एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। शांति और सौहार्द के बीच होली मनाने को लेकर मोतिहारी पुलिस आपसे अपील करती है। उक्त बातें आज एसपी स्वर्ण प्रभात ने पत्रकारों से कही। बताया कि होली त्योहार पर
डीजे पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रहेगा। साउंड व चोगा का उपयोग कर सकते हैं।
लेकिन यह ध्यान रहे कि अश्लील एवं दोहरे मीनिंग के गाने नहीं बजाएं। वैसे लोग जो होली खेलना पसंद नहीं करते हैं अथवा होली नहीं खेलते हैं उनके ऊपर रंग अथवा गुलाल नहीं डाले। मादक व नशीले पदार्थ का सेवन न करें। नशा करने वाले और बेचने वाले के खिलाफ एंटी लिकर्स की 40 टीम लगाई गई है।

नशापान करने वाले की होली जेल में मनेगी।
एसपी ने कहा कि दूसरे धर्म यथा मस्जिद, दरगाह इत्यादि के सामने अथवा इनके परिसर में रंग व गुलाल नहीं फेंके।
लोगों की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए मोतिहारी पुलिस हमेशा चौकना एवं चुस्त दुरुस्त रहेगी और हमेशा भ्रमणशील रहेगी। उन्होंने कहा कि विवादित/संवेदनशील स्थलों पर होलिका दहन नहीं करें।
होलिका दहन में यह ध्यान रखें कि सरकारी संपति का नुकसान नहीं हो।
होलिका दहन में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं डालें।
उन्होंने सख्त रूप से कहा कि होली में इन निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें। ऐसा न हो कि इन बातों के उल्लंघन में अपने स्वजन के साथ होली खेलने के बजाय जेल में हो।
मोतिहारी पुलिस आपसे अपील करती है कि आप सभी सामाजिक सद्भावना एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाए।












