Advertisement

मीना बाजार में जीडी गोयनका स्कूल बस की चपेट में आया व्यक्ति, भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की

-मीना बाजार में जीडी गोयनका स्कूल बस की चपेट में आया व्यक्ति, भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार के पास मंगलवार को जीडी गोयनका स्कूल की बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गोपाल साह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस को घेरकर तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। मीना बाजार के पास अचानक बस की चपेट में आए गोपाल साहा को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने स्कूल बस के शीशे तोड़ दिए और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ देर तक इलाके में तनाव रहा।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या कोई अन्य कारण था। पुलिस बस चालक और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ करेगी। घायल के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।