Advertisement

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं विधायक कोमल सिंह, सामुदायिक किचन व पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं विधायक कोमल सिंह, सामुदायिक किचन व पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर/गायघाट। गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड में बुधवार को बाढ़ की स्थिति का विधायक कोमल सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अविलंब सामुदायिक किचन शुरू कराने तथा ग्रामीणों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए पंचायतों में त्रिपाल एवं पन्नी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी कराई गई।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की आवश्यक जरूरतों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।