‘हेलो… मुंबई में 3 आतंकी छुपे हैं’, पुलिस के पास आए अनजान फोन कॉल से मचा हड़कंप
मुंबई। संवाददाता।
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आज एक अंजान फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल, कॉल करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में आतंकवादी घुस आए हैं। फोन पर कहा गया कि एकता नगर में ये आतंकी छुपे हैं।

हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद पाया कि सूचना गलत है और फोन करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। आरोपी की पहचान लक्ष्मण नानावरे के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 182 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
















