Advertisement

हिन्दू संगठनों ने किया मुजफ्फरपुर बन्द,रेलवे स्टेशन परिसर से धार्मिक स्थल तोड़े जाने का विरोध

Slug: हिन्दू संगठनों ने किया मुजफ्फरपुर बन्द,रेलवे स्टेशन परिसर से धार्मिक स्थल तोड़े जाने का विरोध

लोकेशन:मुजफ्फरपुर
रिपोर्ट: दीपक कुमार तिवारी

एंकर: बिहार के मुजफ्फरपुर में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को बंद बुलाया है।शहर के विभिन्न हिस्सों को बन्द किया गया है।शहर में एंट्री वाले चौक चौराहों पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर 14 हिंदूवादी संगठनों ने मुजफ्फरपुर बंद किया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक धार्मिक स्थल को तोड़े जाने का ये विरोध कर रहे हैं। बंद को देखते हुए रेल पुलिस और आरपीएफ सतर्क है। स्टेशन के आसपास सुरक्षा के लिए एंटी राइट बटालियन (एआरबी) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) सक्रिय है।


इसके अलावा शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में सादे कपड़ों में पदाधिकारी और जवानों को भी तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर स्टेशन की ड्रोन कैमरे की निगरानी में रखा गया है।
दरअसल, बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। पिछले दिनों रेलवे ने स्टेशन परिसर में स्थित एक धार्मिक स्थल को रातों-रात तोड़ दिया था। बीते सोमवार को भी कई संगठनों ने इसका विरोध जताते हुए हंगामा किया था। प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन में घुसने की कोशिश की, लेकिन रेल पुलिस और आरपीएफ ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान संगठन के लोगों की रेलवे पदाधिकारियों से तीखी बहस भी हुई थी।