-हाईबा के चपेट में आने से वृद्ध बाईक सवार घायल, पटना किया गया रेफर
समस्तीपुर। जिले के वैनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना रेलवे गुमटी के आसपास की बताई गई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल वृद्ध बाईक सवार की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दीघरुआ निवासी स्व मो यासीन अंसारी का 67 वर्षीय पुत्र मो रफीक आलम अंसारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मो रफीक आलम अंसारी बाईक से पेंशन उठाने के लिए बैंक जा रहे थे तभी वैनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मारते हुए फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बहन को अपने कब्जे में ले लिया है। बाहरहाल मो रफीक आलम अंसारी का इस घटना में बायां पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया है। वैसे सदर अस्पताल समस्तीपुर के डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। इधर थाना अध्यक्ष आनंद गौरव शंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन मिलने के बाद विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।










