Advertisement

हरपुर मध्य विद्यालय में ली गई मतदाता शपथ — ‘हर एक वोट जरूरी होता है’

-हरपुर मध्य विद्यालय में ली गई मतदाता शपथ — ‘हर एक वोट जरूरी होता है’

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को हरपुर स्थित मध्य विद्यालय में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने सर्वसम्मति से लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं छात्रों ने एक स्वर में शपथ ली — “हम सब भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने देश के नागरिक के रूप में प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे, क्योंकि हर एक वोट जरूरी होता है।”

विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को मतदाता बनने के महत्व और मतदान की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का वोट देश की दिशा तय करता है, इसलिए मतदान को एक जिम्मेदारी के रूप में निभाना चाहिए।

इस मौके पर छात्रों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे और पोस्टर भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना था।

#MatdataShapath #हरएकवोटजरूरीहै #VoterAwareness #SVEEP #BiharElections2025 #VoteForDemocracy #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ #HarEkVoteZaruriHai #BiharNews