Advertisement

स्पॉट: सरकारी पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों से कई जमीनों का नहीं शो हो रहा अपडेट स्थिति,बन्दरा में दर्जनों किसान महीनों से लगा रहे अंचल कार्यालय का चक्कर

-सरकारी पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों से कई जमीनों का नहीं शो हो रहा अपडेट स्थिति,बन्दरा में दर्जनों किसान महीनों से लगा रहे अंचल कार्यालय का चक्कर

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

सरकार भले ही जमीनी विवाद सुलझाने को लेकर लगातार आवश्यक कार्यवाही एवं विभागीय ऑनलाइन डाटा अपडेट करने के दावा कर रही है,लेकिन बंदरा अंचल क्षेत्र के लोग अपने जमीन का राजस्व रशीद कटाने को लेकर भी परेशान हैं।लोगों का बताना है कि यह परेशानी ऑनलाइन रशीद कटाने की व्यवस्था के बाद से ज्यादा बढ़ी हुई है। उनके जमीन एवं लगान का अपडेट स्थिति सरकार के विभागीय पोर्टल पर नहीं दिख पा रही है। जिसके कारणों से ऑनलाइन सेंटरों पर राजस्व रशीद कटवाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे परेशान लोग स्थानीय राजस्व कर्मचारियों से लेकर बन्दरा अंचल कार्यालय का रोजाना चक्कर लगाकर लौटने को विवश हैं। इस संबंध में अंचल कर्मियों का बताना है कि पोर्टल में आई तकनीकी खराबी की वजह से आवश्यक जमाबंदी, खाता, खतियान तथा रशीद कटाने से संबंधित तमाम सूचनाएं अपडेट करने के बावजूद कार्यालय के सोफ्टवेयर पर भले ही दिख जाती है, लेकिन बाहरी ऑनलाइन सेंटरों के यहां सरकारी पोर्टलों पर यह अपडेट नहीं दिखती है।जिसके कारण से परेशान लोगों में नाराजगी दिखता है। अंचल के अधिकारिक सूत्रों का बताना है कि पहले डोंगल ऑपरेटिंग की फैसिलिटी उन लोगों को थी। जिससे दोनों स्थिति वे लोग देख-सुनकर अपडेट कर दिया करते थे, लेकिन यह सुविधा अब हटा ली गयी है।एक डोंगल अब राजस्व कर्मचारियों को दे दिया गया है। इससे अद्यतन स्थिति वे लोग नहीं देख पा रहे हैं।

वही सरकारी पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों के कारण पिछले करीब 2-3 महीने से अपडेट किए जाने वाले अधिकांश मामले पेंडिंग या अपूर्ण रह जा रहे हैं। जिसके कारण से यह तकनीकी बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में स्थानीय जमींदारों,किसानों एवं अन्य लोगों का मानना होता है कि अंचल के कर्मियों के द्वारा उनके त्रुटियों को सुधार हीं नहीं की जा रही है तथा टालमटोल कर लौटाई जा रही है।ऐसे में लोगों में गहरी नाराजगी बढ़ रही है। इस संबंध में बन्दरा के सीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने से इस तरह की परेशानी दिख रही है। मुन्नी-बैंगरी,हत्था,बन्दरा,सिमरा,नूनफारा,पटसारा,तेपरी,रतवारा, रामपुरदयाल,पीरापुर,मतलुपुर समेत विभिन्न पंचायतों के हल्का क्षेत्रों से दर्जनों ऐसे शिकायत मिल रहे हैं। पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को सुधार को लेकर काफी दिन इंतजार भी किया गया है,लेकिन इसमें अपडेटिंग नहीं होने की वजह से लोग काफी परेशान है।ऐसे में परिमार्जिक के भी कई मामलों का डिटेल्स अपडेट करने के बाबजूद शो नहीं हो पाते हैं। इस मामले को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाई करने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुधार सरकार के स्तरों पर या वरीय अधिकारियों के स्तर पर ही संभव है। इसमें अंचल स्तर पर सुधार की संभावना नहीं है। बन्दरा-चंदौली के किसान रामचंद्र राय, सकरी मन के कृष्ण कुमार तिवारी सहित कई किसानों ने बताया कि वे लोग सालाना लगान रसीद कटवा रहे हैं,लेकिन उनका कई डिटेल्स विभागीय पोर्टल पर अपडेट रुप से नहीं शो कर रहा है और इस बात को लेकर वे लोग लगातार परेशान हैं और अंचल का चक्कर लगाकर थक चुके हैं।