-सोनपुर मंडल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
सोनपुर, 18 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में सोनपुर मंडल में 17 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडल के सभी विभागों के शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही जनजातीय समाज के उत्थान एवं अधिकारों के लिए उनके ऐतिहासिक संघर्ष को भी स्मरण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उनका त्याग, समर्पण और समाज के प्रति योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।












