Advertisement

गायघाट में घने कोहरे के बीच पलटी कार, चारों चक्के हुए ऊपर; बाल-बाल बचे सभी सवार

-गायघाट में घने कोहरे के बीच पलटी कार, चारों चक्के हुए ऊपर; बाल-बाल बचे सभी सवार

दीपक कुमार/ गायघाट

दरभंगा से मुजफ्फरपुर जा रही थी कार, पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा; क्रेन से हटवाकर थाने लाई गई दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह घने कोहरे के बीच एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक कार पेट्रोल पंप के सामने अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के चारों चक्के ऊपर हो गए।
हालांकि, राहत की बात रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर थाने लाया गया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर HR51CS8495 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार सवारों से पूछताछ की जा रही है।
घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।