-दिल्ली में मिला लापता हिमांशु कुमार, दोस्त के साथ घर से भागकर पहुंचा था दिल्ली
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौर से लापता हिमांशु कुमार के दिल्ली में मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने एक दोस्त के साथ घर से निकलकर दिल्ली चला गया था। काफी खोजबीन और प्रयासों के बाद उसके दिल्ली में मिलने की जानकारी सामने आई।
हिमांशु के सकुशल मिलने से परिवार के लोगों ने राहत महसूस की है।












