-सुंदरकाण्ड पाठ से गूंजा गाँव, भक्तिमय हुआ माहौल
उजियारपुर : प्रखंड के बेलारी गाँव में एक दिवसीय सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह पाठ ग्रामवासी धीरज चौधरी (पिता स्वर्गीय अमर आजाद) के घर संपन्न हुआ। उनकी माता श्रीमती मुन्द्रिका देवी की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि घर के आंगन में सुंदरकाण्ड पाठ करवाया जाए, जो आज पूरी हुई।
इस अवसर पर कीर्तन मंडली ने तबला, झाल और हारमोनियम की मधुर संगति के साथ सस्वर पाठ किया, जिससे समूचा गाँव भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। लाउडस्पीकर पर गूंजते भजनों ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में गाँव के सुशील चौधरी, सुनील चौधरी, अंजना, अर्चना, आस्था, अंशिका, रामनाथ झा, राहुल झा, उमाशंकर झा, अभिनन्दन झा, नगीना देवी, रोजी रानी चौधरी, विनीत चौधरी, महेश चौधरी, अनामिका, गोपी कृष्ण, कार्तिक, अमरेन्द्र पाठक, अरूण पाठक, अमरनाथ ठाकुर, चतुर पंडित, राम किशोर साह, सीताराम सहनी, सोनेलाल सहनी, मंगल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
#सुंदरकाण्डपाठ #भक्ति_संगीत #गाँवकीआस्था #प्रसादवितरण #कीर्तनमंडली #धार्मिकअनुष्ठान












