सीतामढ़ी: बैरगनिया में विजयादशमी के पावन अवसर पर महायज्ञ का आयोजन

-विजयादशमी के पावन अवसर पर महायज्ञ का आयोजन।

विनोद कुमार/बैरगनिया।

आर्य समाज के प्रांगण में आज विजयादशमी के पावन अवसर पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य सदानंद शास्त्री ने बताया कि लोग दुर्गा की मूर्ति की पूजा करते हैं परन्तु दुर्गा की पूजा नहीं करते।जो व्यापक है और सबकी आत्मा में मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्गा के आठों भुजा में जो शस्त्र है वह देश के रक्षा के लिए है। विजयादशमी अधर्म पर धर्म का विजय का प्रतीक है। मौके पर आर्य समाज गुरुकुल के प्रधान शिव जी प्रसाद, मंत्री दिनेश ‌प्रसाद आर्य, गुरुकुल डी ए वी विधालय के प्राचार्य संजय कुमार आर्य, मिडिया प्रभारी विनोद कुमार पत्रकार, मुन्ना साह, नगर परिषद के उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, गणेश बाबा, जगरनाथ प्रसाद, विश्व नाथ सिंह, अमित आर्य सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

deepak