वैशाली में जुए के खेल में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली
सम्वाददाता। वैशाली।
वैशाली जिले के गोरौल थाना अंतर्गत ठीकहा बहादुरपुर पंचायत के बहादुरपुर चौक पर गुरुवार की रात जहा सारा गाँव आस्था का महापर्व छठ की पूजा अर्चना मे ब्यस्त था वही एक एक युवक ने अपने युवा दोस्त को गोली मार दी। बताया गया है की घायल युवक के पेट मे गोली लगी है। उसे पटना मेडिकल कालेज अस्पताल मे ईलाज करायी जा रही है। स्थानीय लोगो का कहना है की बहादुरपुर चौक के निकट जुआ का अड्डा है। जुआ के खेल मे दोनों दोस्तों के बीच कहा सुनी होते होते बात बढ़ गयी और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार गाँव के अरविन्द महतो का पुत्र विक्की कुमार (23)को गोली लगी है। गोली मारने का आरोप उसी गाँव के सुरेश साह पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। यह घटना रात्रि साढ़े 11बजे रात्रि की बताई गयी है। घटना की सुचना मिलते ही थानध्यक्ष रौशन कुमार और प्रभारी थानध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच मे जुट गये। सुचना पर महुआ एस डी पी ओ सुमन सौरभ भी घटनास्थल पर जाकर मामले की छनवीन किया।

थानध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया की गोली चली और उससे एक युवक घायल हो गया है। गोली मारने बाले युवक की पहचान कर लिया गया है। पीड़ित ब्यक्ति की ओर से अबतक कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुई है।











