-विश्व हिन्दू परिषद नेपाल ने मनाया होली मिलन समारोह
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा द्वारा मंगलवार को जानकी पतंजलि योग साधना केन्द्र जानकी नगर जनकपुरधाम में होली मिलन समारोह सह धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम संतोष कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म हैं।अन्य धर्म की उत्पत्ति बाद में हुयी है।मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि हमें सभी धर्म को सम्मान करना चाहिए। लेकिन अपने धर्म को भी रक्षा करना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहा है।

जात -पात, छुआछूत ,घर वापसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।पूरे विश्व में विश्व हिन्दू परिषद सनातन तथा संस्कृति की रक्षा कर रही हैं। वनवासी, तथा जनजाति में धर्मांतरण रोकने तथा शिक्षा के लिए सहारणीय कार्य कर रही है।इस अवसर उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को अवीर लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता तथा अन्य अतिथियों ने अपने इच्छा अनुसार रकम धर्म रक्षा निधि कोष में समर्पण किए। कार्यक्रम में प्रभु दयाल जालान, लक्ष्मण जी , योग गुरु मनोहर साह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
















