Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनपुर मंडल में चला विशेष जागरूकता अभियान

-विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनपुर मंडल में चला विशेष जागरूकता अभियान

-कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सोनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 22 मई 2026 को सोनपुर मंडल के अंतर्गत यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को कचरा पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन) और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत लोगों को जैविक कचरे (ऑर्गेनिक वेस्ट) के उचित निपटान, सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रशिक्षित और प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया गया।

यह विशेष अभियान सोनपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में संचालित किया गया, ताकि स्वच्छ पर्यावरण, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

सोनपुर मंडल प्रशासन ने सभी यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों से स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

अभियान के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि, “आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।”

रेल प्रशासन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की सामूहिक पहल है।