-विधायक निरंजन राय ने अग्निपीड़ितों, सड़क हादसे और डूबने से मृतक के परिजनों को दी अनुग्रह सहायता राशि
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट विधायक निरंजन राय ने क्षेत्र में हाल ही में हुए विभिन्न हादसों के पीड़ित परिवारों को आज अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
आगजनी पीड़ितों को मिला आर्थिक संबल:
गायघाट प्रखंड के रामनगर पंचायत के रामनगर गांव में मंगलवार रात अचानक आग लगने से योगेंद्र पंडित, मनोज पंडित और दिनेश पंडित का घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में योगेंद्र पंडित झुलस गए, जबकि एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई। आग में मोटरसाइकिल, साइकिल सहित घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी क्षति हुई।
बुधवार को विधायक निरंजन राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि के तहत प्रत्येक परिवार को ₹12,000/- का चेक प्रदान किया। कुल मिलाकर तीनों परिवारों को ₹36,000/- की सहायता राशि दी गई। इसके अलावा विधायक ने पीड़ितों को प्लास्टिक शीट सहित अन्य राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई।
इस मौके पर अंचलाधिकारी गायघाट, स्थानीय मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यगण, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को सांत्वना:
गायघाट प्रखंड के रामनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 की पंच पिंकी देवी के पति संतोष राउत की होली के दिन एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। विधायक निरंजन राय ने संतोष राउत के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
नदी में डूबने से मृत बालक के परिजनों को मिली राहत राशि:
गायघाट प्रखंड के भटगामा घाट पर होली के दिन नहाने के दौरान विनोद पासवान के 11 वर्षीय पौत्र अंश पासवान की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। विधायक ने अंश पासवान के परिजनों को आपदा राहत कोष से मिलने वाली ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
इस दौरान अंचलाधिकारी गायघाट, अंचल कर्मी, स्थानीय मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्यगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
#GaiGhatNews #ReliefFund #FireAccident #RoadAccident #FloodRelief #MLANiranjanRai












