सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।
जिले के गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई पंचायत के गोसाईं टोला एवं हरिपुर में, केवटसा पंचायत के हरखौली एवं मिश्रौली में, सुस्ता पंचायत के चांदपुरा,पागा लक्ष्मी एवं गोढ़ियारी में, कांटा पिरौंछा उत्तरी पंचायत के बेनीबाद गांव एवं N.H. 57 प्रा० वि० मूसहर टोला में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता एवं कनिय अभियंताओं, जल निश्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिय अभियंताओं, ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिय अभियंता तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी गायघाट,अंचलाधिकारी गायघाट आदि पदाधिकारियों की टीम के साथ बागमती नदी के कटाव से बुरी तरह प्रभावित उक्त स्थलों का निरीक्षण किया तथा तत्काल रूप से फ्लड फाइटिंग के तहत सुरक्षात्मक कार्य कराने और ग्रामीण कार्य विभाग के क्षतिग्रस्त सड़कों को मोटरेबुल कर तत्काल चालू करने हेतु निदेशित किया। जमालपुर कोदई पंचायत के गोसाई टोल में कटाव से कई घर और सड़क बागमती नदी में विलीन हो गया। कोई जान माल की दुर्घटना नहीं हुई है। वहां स्थिति ज्यादा गंभीर है। पूरी स्थिति की जानकारी मोबाइल से जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद एवं मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार को दी गयी तथा अविलंब कार्रवाई की जरूरत बताई गई।

इस दौरान प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव अशोक कुमार,प्रधान महासचिव राहुल यादव, मीडिया प्रभारी मो. रेहान शेख ,पूर्व प्रमुख शिव शंकर राय,पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार,’पंसस दिनेश राय,प्रखंड उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,बच्चू यादव, पंसस महेश्वर यादव, पंचायत अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राय,पूर्व मुखिया राजीव कुमार, पंसस राकेश कुमार,पंचायत अध्यक्ष पन्नीलाल यादव,पूर्व मुखिया कृष्णनंदन सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव आदि नेतागण एवं कार्यकर्तागण भी साथ थे।












