-विद्युत तार चोरी से समस्तीपुर के 500 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश
चकमेहशी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की बड़ी चोरी
समस्तीपुर | 24 जून 2025
चकमेहशी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौजर-भराव मार्ग पर बीती रात चोरों ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के 32 विद्युत पोलों से तार चोरी कर लिए। यह लाइन कल्याणपुर फीडर से संचालित थी, जिससे करीब 500 से अधिक घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, चोरी की यह घटना देर रात की है और चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मुख्य बिजली लाइन को निशाना बनाते हुए कनौजर से भराव पथ तक फैले 32 पोलों से तार काट लिए। मेन लाइन के तार चोरी होने से पूरे क्षेत्र में अंधकार छा गया है और ग्रामीणों की खेती-बाड़ी एवं घरेलू कार्यों पर सीधा असर पड़ा है। आपको बता दें कि यह मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर जिले का सीमाई इलाका है। सीमाई इलाकों के दोनों जिला क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं किसानों को विद्युत आपूर्ति इससे बाधित हो गयी है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सम्बंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दी गयी है।
#समस्तीपुर #विद्युतचोरी #हाईटेंशनलाइन #बिजलीबाधित #ग्रामीणआक्रोश #चकमेहशी #कल्याणपुरफीडर #बिजलीतारचोरी












