Advertisement

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे — 95 बटालियन सीआरपीएफ वाराणसी में गूंजा राष्ट्रगीत का सामूहिक गान

-‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे — 95 बटालियन सीआरपीएफ वाराणसी में गूंजा राष्ट्रगीत का सामूहिक गान

वाराणसी। डॉ. उदय शंकर भगत।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के मुख्यालय पहाड़िया मंडी, वाराणसी में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों के साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

कमांडेंट बालापुरकर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण, एकता और त्याग की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी को इसके उद्देश्य को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सहित वाहिनी के अनेक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति के नारों से परिसर गूंज उठा।

#वंदे_मातरम् 🇮🇳
#150_वर्ष_का_गौरव ✨
#CRPF_वाराणसी 💂
#राष्ट्रगीत_सामूहिक_गान 🎶
#देशभक्ति_का_उत्सव ❤️