Advertisement

लोसपा नेता मनोज चौधरी का सैकड़ों समर्थकों के साथ नेपाली कांग्रेस में प्रवेश

-लोसपा नेता मनोज चौधरी सैकड़ों समर्थकों के साथ नेपाली कांग्रेस में प्रवेश

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर

लोसपा नेता तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के लोसपा पार्टी से मेयर के चुनाव लड़ चुके मनोज कुमार चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता , सांसद तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि के समक्ष नेपाली कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में बार्ड 7 से लोसपा से बार्ड अध्यक्ष लड़ चुके राम बाबू साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सचिव फूलदेव पंडित सहित कई लोग शामिल हैं। नेपाली कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले किसी न किसी पार्टी से जुड़े थे। इस अवसर पर बिमलेन्द्र निधि ने कहा कि राजतंत्र समाप्त करने में नेपाली कांग्रेस की अहम भूमिका है। लेकिन कुछ अराजक तत्व काठमांडू में राजतंत्र लाने के लिए हो हल्ला कर रहे हैं।इससे कुछ होने वाला नहीं है। निधि ने कहा कि संघीयता खत्म करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। विमलेंद्र निधि ने कहा कि गठबंधन की सरकार पांच साल कार्यकाल पूरा करेगी। भले प्रधानमंत्री बदल जाए। नेपाली कांग्रेस धनुषा क्षेत्रीय प्रतिनिधि सभा तीन द्वारा आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम निधि ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद तथा केन्द्रीय सदस्य मीनाक्षी झा, मधेश प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री वीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री तथा प्रदेश सांसद राम सरोज यादव, पूर्व सांसद स्मृति नारायण चौधरी,जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, उप मेयर किशोरी साह, नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पंजियार सहित कई नेताओं ने विचार रखे। मंच संचालन हरि राउत ने किया।