Advertisement

लेवी की मांग करने वाले नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-लेवी की मांग करने वाले नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य नक्सली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।

गया।धीरज।

जिले में 5 मई को इमामगंज थाना क्षेत्र के मोनबार छोटका करासन पुल के पास पुल निर्माण कार्य करा रहे हैं ठेकेदार से लवी मांगने एवं फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले चार नक्सलियों में से एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीन नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया हैउन्होंने कहा कि बीते दिन नक्सली के नाम पर पूल निर्माण साइट पर फायरिंग की घटना कौन अंजाम दिया था और ठेकेदार से लेवी की मांग किया था नहीं देने पर अंजाम भूगतने का भी धमकी दिया था,।इस मामले में पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार नक्सली का नाम डुमरिया थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव के रहने वाले लालू कुमार के रूप में हुई है।