-महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया निलंबित, अपर एसपी को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
हाजीपुर। वैशाली जिले के महिसौर थाना की थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया को कर्तव्य में अनियमितता और संदिग्ध आचरण के मामले में निलंबित कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थानाध्यक्ष के विरुद्ध मिली शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के प्रथम दृष्टया अवलोकन में गंभीर तथ्य सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

वहीं, मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), वैशाली को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को आरोपों की गहनता से पड़ताल करने का दायित्व दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।












