-राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का नगर अधिवेशन जनकपुरधाम में संपन्न, राजदेव साह बने नगर अध्यक्ष
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) धनुषा का नगर अधिवेशन मंगलवार को जनकल्याण उद्योग वाणिज्य संघ के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जीतेन्द्र साह की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि धीरेन्द्र झा ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं से सक्रिय रूप से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।

अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से राजदेव साह को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का नगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय सदस्य श्रवण कुमार झा और नथुनी लाल दास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष राम नारायण ठाकुर, जीवछ मिश्र, सुरेंद्र कुमार लाभ, शंभु मिश्र, विक्रम पंजियार, रामचंद्र मुखिया और अभय कांत ठाकुर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
नगर अधिवेशन में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।











