Advertisement

हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाए: विधायक

-हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाए: विधायक

-प्रतापपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले विधायक
-मुख्यमंत्री को दी घटना की जानकारी
-शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

मुजफ्फरपुर। प्रतापपुर में हत्या की घटना के बाद उत्पन्न स्थिति के बीच स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार रविवार की शाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।


विधायक अजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही प्रशासन को घटना के हर पहलू पर नजर रखने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विधायक ने कहा कि हत्या में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करने और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया।
उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। मौके पर एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर, जेडीयू अध्यक्ष मो. शमीम, जाबिर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।