Advertisement

मोतिहारी में कुख्यात भूमाफिया के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में हथियार, कारतूस शराब व करोड़ों के जमीन के कागजात समेत लाखों रुपए बरामद

-मोतिहारी में कुख्यात भूमाफिया के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में हथियार, कारतूस शराब व करोड़ों के जमीन के कागजात समेत लाखों रुपए बरामद

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिला पुलिस टीम ने जिले में अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत छतौनी थाना क्षेत्र स्थित कुख्यात भूमाफिया और अपराधी राकेश शर्मा के घर पर देर रात छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने 2 राइफल, 2 पिस्टल
लगभग 100 जिंदा कारतूस,
6 बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब, 65 से अधिक जमीन की डीड / रजिस्ट्री के कागजात (अनुमानित मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक) एवं
27 लाख रुपये नकद बरामद किया है।

मौके से भूमाफिया राकेश शर्मा का पुत्र साहिल शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राकेश शर्मा फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भू माफिया और सूखे नशे के साथ शराब माफिया को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।