Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों के साथ प्रशासन की बैठक

-दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों के साथ प्रशासन की बैठक

-सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा

मुजफ्फरपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-1 ने शहर की दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक की।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से पूजा समितियों से आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।