Advertisement

‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ को लेकर मोतिहारी में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक

-‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ को लेकर मोतिहारी में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता से विवादों का सौहार्दपूर्ण और शीघ्र समाधान होता है, जो न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को केंद्रित और योजनाबद्ध तरीके से काम करने को कहा। उन्होंने मध्यस्थता की प्रक्रिया, उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और ऐसे मामलों की पहचान पर जोर दिया जहां पक्षकारों की सहमति से त्वरित और टिकाऊ समाधान संभव है।

बैठक में मध्यस्थता में स्वैच्छिक भागीदारी, गोपनीयता, निष्पक्षता और आपसी सहमति के महत्व पर चर्चा हुई। कहा गया कि मध्यस्थता केवल लंबित मामलों का निस्तारण नहीं, बल्कि संबंधों को बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण समाधान की प्रक्रिया है, खासकर पारिवारिक विवादों में इसकी भूमिका अहम है।

बैठक में फैमिली जज एसरार अहमद, डालसा सचिव नितिन त्रिपाठी, मेडिएशन कोऑर्डिनेटर रेशमा वर्मा, सीजेएम पुनीत कुमार तिवारी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और प्रशिक्षित मध्यस्थ मौजूद रहे।