Advertisement

मुजफ्फरपुर: विधायक लिखी गाड़ी ने मारी ठोकर,ससुराल आया स्कूटी सवार युवक जख्मी;रेफर

-विधायक लिखी गाड़ी ने मारी ठोकर,ससुराल आया स्कूटी सवार युवक जख्मी

-वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का है युवक
-पीयर थाना के करैला गांव आया था ससुराल
-जा रहा था सिमरा हाट
-तभी हुआ हादसे का शिकार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिले के पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा बांध पर शनिवार की शाम एक स्कूटी सवार को रौंदता हुआ विधायक लिखी गाड़ी फरार हो गया।इस दौरान आसपास के लोगों के द्वारा गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया गया,लेकिन गाड़ी में साथ चल रहे सुरक्षा गार्डों के द्वारा लोगों को धमका कर साइड करा दिए गए।गाड़ी मैठी टॉल प्लाजा के रास्ते चली गयी।ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश पासवान ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक वैशाली जिले के महुआ थाना के लक्ष्मीपुर के अशोक पासवान के पुत्र नीरज पासवान(23) है।वह पीयर थाना क्षेत्र के करैला गांव के प्रमोद पासवान का दामाद है। नवम्बर में उसकी शादी हुई थी। वह ससुराल आया था। सिमरा हाट सब्जी खरीदने जा रहा था,तभी सामने से आ रहे दो विधायक की गाड़ियों में से एक गाड़ी ने उसे रौंदा दिया।स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को शहर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस संदर्भ में पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि विधायक लिखी गाड़ी से एक बाइक सवार को ठोकर लगने की घटना है।घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए शहर ले जाया गया है।वह करैला गांव में रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।घटना में शामिल गाड़ी अंतर जिला क्षेत्र की बताई जा रही है।