-मुजफ्फरपुर में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
घायलों की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर | 24 जून 2025
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी तेज थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई।

सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो चुकी है। घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, हादसे के बाद कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात बाधित हो गया, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
#मुजफ्फरपुरदुर्घटना #मधुबनीफोरलेन #सड़कहादसा #घायल #सदरथाना #बिहारन्यूज़ #ट्रैफिकजाम












