-मुजफ्फरपुर : महाकवि जानकी वल्लभ शास्त्री की स्मृति में काव्य गोष्ठी और होली मिलन समारोह आयोजित
मुजफ्फरपुर : निराला निकेतन में महाकवि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री के प्रतिमास्थल पर मासिक महावाणी स्मरणीय सह काव्य गोष्ठी एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों ने आचार्यश्री की प्रतिमा पर अबीर चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ गीतकार अंजनी कुमार पाठक द्वारा आचार्यश्री के प्रसिद्ध गीत “रेत पर जो लिख रहा मैं, धार उसको मिटा देगी” के गायन से हुई। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद नारायण मिश्र की अध्यक्षता में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दीनबंधु आजाद ने किया।

गोष्ठी में कई प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी कविताओं से समा बांधा, जिनमें रामवृक्ष चकपुरी, सत्येंद्र कुमार सत्येन, श्रवण कुमार, प्रमोद नारायण मिश्र, आलोक कुमार अभिषेक, उमेश राज, डॉ. हरि किशोर सिंह, अरुण कुमार तुलसी, अशोक भारती, लता सिन्हा ज्योतिर्मय, जगदीश शर्मा सहित कई अन्य कवि शामिल रहे। कविताओं की विविधता और भावनात्मक गहराई ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम का समापन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
#Muzaffarpur #KaviGoshthi #JankiVallabhShastri #HoliMilan #Sahitya #BiharNews












