-सिमरा काली मंदिर में संगीतमय अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।

प्रखंड के सिमरा भानस टोला में काली मंदिर के प्रांगण में संगीतमय अखण्ड सीताराम धुन अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत की गई।इसके पूर्व मंदिर प्रांगण से कलश लेकर 101 कुंवारी कन्याओं का जत्था कलश लेकर गाजे बाजे के साथ हरपुर चौक होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के पिलखी घाट पहुंची। जहां आचार्य अवधेश झा द्वारा कलश में जलबोझी कराई गई। यहां से कलश यात्री यज्ञस्थल पहुंचे,जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कराया गया।

काली मंदिर के अध्यक्ष मिठूलाल चौधरी ने बताया कि अष्टयाम के बाद गुरुवार को विवाह कीर्तन, शुक्रवार की सुबह में ब्रह्भोजी और रात्री में जागरण कार्यक्रम है।कलश यात्रा में नरेश कुशवाहा, सत्यनारायण प्रसाद, पप्पू पोद्दार, शिवेन्द्र महतो,अशोक राम,अमरेश भंडारी, अमरजीत चौधरी, सुखलाल महतो,शंकर महतो,रामचंद्र महतो,चंदेश्वर महतो, जनक महतो,भोनू महतो आदि भी थे।
















