-बदमाशों ने किया लूट का प्रयास,असंतुलित बाइक हादसे में विधायक प्रतिनिधि हुए जख्मी
बन्दरा/मुजफ्फरपुर। दीपक।
पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा चंदौली निवासी राजद जिला महासचिव एवं विधायक प्रतिनिधि विनय यादव से बुधवार की शाम शहर के अहियापुर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों के द्वारा पैसा लूटने का असफल प्रयास किया गया। लुटेरों के झपट्टा मारने के दौरान असंतुलित हुआ बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में वे जख्मी हो गए।गम्भीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज राज एवं अन्य स्वजनों ने बताया कि वे शहर से एचडीएफसी बैंक से तकरीबन तकरीबन 5लाख रुपये लेकर अपने बेटे के साथ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनसे अहियापुर क्षेत्र में लूटपाट की कोशिश की। बताया जाता है कि बन्दरा प्रखण्ड क्षेत्र के एक हाईस्कूल में भवन निर्माण कार्य से जुड़ी हुई भुगतान की राशि निकासी कर वे लौट रहे थे।हालांकि घटनाक्रम को लेकर देर रात तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
















