-मुख्यमंत्री ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम को किया सम्मानित
पटना(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन मुख्य प्रशिक्षक, को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को सम्मानित किया। विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की। साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी।
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच श्री हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान सुश्री नवनीत कौर, एवं सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर श्री अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ज्ञातव्य है कि राजगीर में र में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है।












