Advertisement

मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

-मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

पटना।सम्वाददाता।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रसिद्ध छायाकार एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री रघु राय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा राय द्वारा बिहार को समग्रता में प्रदर्शित करने वाले फोटोग्राफ्स संकलन का कॉफी टेबुल बुक ‘बिहार- दैट वाज … एंड नाऊ’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने श्री रघु राय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा राय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।