Advertisement

मुख्यमंत्री ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

-मुख्यमंत्री ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

पटना। ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एम०एल०ए० और एम०एल०सी० आवास परिसर का निरीक्षण किया, जहां विधायक और विधान पार्षदों के लिए बनाए जा रहे फ्लैटों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई, वृक्षारोपण और आंतरिक सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।

इसके बाद, मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अप्रैल तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बाईपास जाम से राहत मिलेगी।

पटना-गया मार्ग चौड़ीकरण की समीक्षा के दौरान, मुख्यमंत्री ने पुनपुन घाट तक एलिवेटेड सड़क निर्माण और लक्ष्मण झूला परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आर०ओ०बी० का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे बख्तियारपुर से मोकामा और उत्तर बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

निरीक्षण के दौरान, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

#बिहारविकास #CMनिरीक्षण #इन्फ्रास्ट्रक्चर #पटना #NH31 #एलिवेटेडपथ