-मां-बेटी का शव लीची के पेड़ पर लटका मिला, हत्या या आत्महत्या पर गहराया संदेह
मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गांव (धर्मागतपुर वार्ड 8) में लीची के बगीचे में मां-बेटी का शव एक ही फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मीना देवी (25) और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर संघर्ष के संकेत:
ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के अनुसार, महिला की साड़ी को फंदा बनाकर एक छोर से मां और दूसरी छोर से बेटी का शव लटका हुआ था। महिला के शरीर पर संघर्ष के निशान पाए गए हैं। उसके पेटीकोट पर मिट्टी लगी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ जबरन मारपीट या अन्य गलत हरकत हुई होगी।
परिजनों के विरोधाभासी बयान:
मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां के अनुसार, मीना ने घटना के एक दिन पहले फोन कर ससुरालवालों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार प्रताड़ना के कारण उसकी बेटी और नातिन की हत्या कर शव को लटका दिया गया।

वहीं, मृतका की सास रेखा देवी का कहना है कि मीना अक्सर मायके भाग जाती थी और किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करती थी।
पुलिस जांच जारी:
घटना की सूचना पर सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी विद्यासागर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि विशेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
शव मिलने का स्थान मृतका के घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी पार सकरा थाना के महमदपुर गंगटी क्षेत्र स्थित एक लीची बाग में बताया गया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
#MuzaffarpurCrime #DoubleMurderMystery #BiharCrimeNews #MotherDaughterDeath #SuspiciousDeath












