Advertisement

महिला फाउंडेशन ने पत्रकारों को किया सम्मानित

-महिला फाउंडेशन ने पत्रकारों को किया सम्मानित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

तराई मधेश महिला फाउंडेशन नेपाल की अध्यक्ष सुनीता साह क्रांति ने राजविराज में नेपाल पत्रकार महासंघ, सप्तरी जिला के नवनिर्वाचित जिला समिति, प्रदेश और केंद्रीय पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुनीता साह क्रांति ने कहा, “पत्रकार देश के चौथे स्तंभ होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज और जन सरोकार के मुद्दों को उजागर करना पत्रकारों का मुख्य कर्तव्य है।”

नेपाल पत्रकार महासंघ, सप्तरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार देव ने इस सम्मान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह सम्मान पत्रकारों की गरिमा बढ़ाता है। महासंघ जनहित और समाज उत्थान से जुड़े मुद्दों को उजागर करने में अपनी भूमिका निभाएगा।”

#महिला_फाउंडेशन #पत्रकार_सम्मान #राजविराज #समाजसेवा #मीडिया