Advertisement

महिलाओं की पहल पर सरैया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-महिलाओं की पहल पर सरैया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर। सागर जीविका ग्राम संगठन सुपना क्रांति सीएफ संकुल सरैया क्लस्टर वन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम का संचालन कम्युनिटी मोबिलाइज रेखा देवी ने किया, जबकि सीता देवी और बीआरपी अर्चना देवी की सक्रिय भूमिका रही।
सभी प्रतिभागियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

#MatdataJagrukta #SVEEP #HarEkVoteZaruriHai #VoteForDemocracy #BiharElections2025 #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ