-मधुरापुर हाई स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
-हिमांशु राज ने गणित में 100 में 100 अंक ला बढ़ाया गौरव
वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु
गोरौल प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुरापुर में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नवनीत बंदना ने की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पप्पू राणा ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सदस्यों—रेखा कुमारी, रंजू कुमारी भारती, कामनी, सुनील कुमार, संजय कुमार, आशीष रंजन, धर्मेंद्र कुमार, रितेश कुमार, प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, सचिव बीरेंद्र सिंह एवं पूर्व मुखिया अवधेश सिंह को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान संकाय से अनीश कुमार (400 अंक), खुशबू कुमारी (398 अंक), अमित कुमार (382 अंक) और कला संकाय से अंकिता कुमारी (386 अंक), गुलाम आसिफ (350 अंक) को सम्मानित किया गया। वहीं, मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में शामिल रहे—
स्वेता कुमारी (464 अंक), हिमांशु राज (459), पूर्वा सिंह (459), ऋषभ राज (433), आदित्य कुमार (426), अनुप्रिया (404), कंचन कुमारी (402), जिया कुमारी (398), स्वीटी कुमारी (390) और रुबीना कुमारी (390)।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय के छात्र हिमांशु राज ने जिले में गौरवपूर्ण प्रदर्शन करते हुए गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक (100/100) प्राप्त किए हैं, जिससे पूरे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
समारोह में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और सभी को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।











